विजली चोरों पर विभागीय करवाई से मचा हड़कंप

IMG-20260409-WA0035

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार। कनिये विद्युत अभियंता के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर केतार थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई से इलाके के बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने कुल 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।जिन पर विभाग को हजारों रुपये का चूना लगाने का आरोप है।सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम ने पाया कि कई लोग बिना किसी वैध कनेक्शन के सीधे एलटी लाइन में टोकन (कुंडी) लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे थे।
छापेमारी के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों को जुर्माने लगाए गए।
पकड़े गए व्यक्तियों में बाँसडीह खुर्द निवासी,रामलाल ठाकुर, पिता मनोहर ठाकुर जुर्माना 25,000, सुरेन्द्र साह,पिता अमेरिका साह जुर्माना 12,230,उपेन्द्र साह,पिता कामेश्वर साह जुर्माना 12,230,रामनाथ साह, पिता स्व. फगुनी साह जुर्माना 12,230,
शोभनाथ साह,पिता त्रिभुवन साह जुर्माना 12,230,महेन्द्र साह,पिता बैजनाथ साह जुर्माना 12,230, केतार निवासी प्रमोद प्रसाद,पिता- मुनी साव बकाया राशि 39645 जुर्माना 6,250, राकेश प्रसाद, पिता, उमाशंकर प्रसाद बकाया राशि 11787/6,250 जुर्माना लगाकर केतार थाना में विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु बिजली विभाग के द्वारा सौंपा गया।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और अपना बकाया बिल समय पर जमा करें।अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भरने के लिए तैयार रहें। इस छापेमारी टीम में प्रभारी कनीय विद्युत अभियंता अमला राय, सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह, सारणी पुरुष संजीव कुमार अन्य लोग शामिल थे।

About the Author

Leave a Reply