तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय भाजपा के पूर्व जिला मंत्री व अधिवक्ता दिलीप कुमार पाण्डेय के आवास पर चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। जनवरी में पकड़े गए चोरी गिरोह के बाद शांत इलाके में फिर चोरों की सक्रियता ने स्थानीय व ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है।
पुलिस के दिए तहरीर के अनुसार,पटना में भतीजी की शादी समारोह के लिए 16 अप्रैल रात करीब 10:30 बजे पूरे परिवार समेत रवाना हुए पीड़ित दिलीप पांडे आज बृहस्पतिवार सुबह पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस से करीब 3:30 बजे लौटे। घर पहुंचते ही बाउंड्री वॉल फांदकर टूटे ताले और खंगाले कमरे देखकर दंग रह गए। चोरों ने गेट का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर अलमारियां खाली कर दीं। घर के अन्य सदस्य पटना में ही हैं, इसलिए चोरी की गई वस्तुओं की पूरी पुष्टि उनके लौटने पर ही संभव होगी।
सूचना पर 112 टीम व वरिष्ठ एसएसआई संजय सिंह की टीम जांच के लिए पहुंची। थाना प्रभारी को सौंपी तहरीर में पीड़ित ने चोरों की तत्काल गिरफ्तारी व सामान बरामदगी की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से जानकारी प्राप्त कर रही है।
बता दे कि इस महीने महुली शनिचर बाजार, विंढमगंज के बाद दुद्धी में यह तीसरी चोरी की घटना है। चोर रात 1 से सुबह 4 बजे के बीच सक्रिय रहते हैं। दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने बताया मेरे बड़े भाई के रेलवे स्टेशन रोड मकान में चोरी हुई।इलाके में इन घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
जनवरी में पकड़े गए गिरोह के बाद पुलिस की गश्त कमजोर पड़ गई लगती है। हम पुलिस से तत्काल कड़ी कार्रवाई, गश्त बढ़ाने और चोरों को पकड़ने की मांग करते हैं, वरना इलाके में अपराध बढ़ता जाएगा।
पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग है।स्थानीय व ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की अपील की है। चोरी की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।






