तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजखड़ में बुधवार रात करीब 8 बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़के किनारे लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में संजय रावत (45) पुत्र स्व. लखनराम को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके बड़े भाई संतोष रावत को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार दोनों भाई राबर्ट्सगंज डीएम कार्यालय से ड्यूटी कर वापस दुद्धी वार्ड नंबर-1 जा रहे थे। रजखड़ घाट के पहले चढ़ाई के पास सामने से आ रहे वाहन की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद संतोष रावत ने परिजनों को सूचना दी।
परिजन तुरंत पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया।जहां डॉक्टर सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि संजय रावत का इलाज जारी है और उनकी स्थिति को देखते हुए आगे की चिकित्सीय कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है।





