बकरीद पर्व शान्ति पूर्ण मानाने को लेकर निकाला गया फलैग मार्च

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दिन बुधवार को केतार थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस निरिक्षक भवनाथपुर गुलाब सिंह ने किया। इस दौरान केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार, हरिहरपुर ओपी प्रभारी मुहमद नशीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च का मार्ग
थाना परिसर से शुरू होते हुए थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। पुलिस प्रशासन की टीम ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।
इनपेक्टर गुलाब सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और शांति भंग करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों में भरोसा बढ़ता है और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होता है।

Leave a Comment