तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बी के आचार्या
बभनी / सोनभद्र
बभनी थाना इलाके की पुलिस व क्राइम ब्रांच सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा थाना बभनी क्षेत्र के सड़क टोला में हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया ,हत्या में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार किये गए व उनके पास से कत्ल का हथियार बरामद किया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी पुलिस को सूचना मिली की बीती रात्रि में ग्राम बभनी के सड़क टोला निवासी शिवकुमार खरवार व उनकी पत्नी हीरामनी पर घर में सोते समय फावड़े से जान से मारने की नियत से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया, जिससे हीरामनी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि शिवकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गये । इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं-75/2021धारा 302,307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस मामले छानबीन ही कर रही थी कि पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में संदिग्ध अभियुक्त आसनडीह पुलिया के पास छत्तीसगढ़ भागने के फिराक में खड़े हैं,। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पुलिस फोर्स को साथ लेकर आसनडीह पुलिया के पास पुलिस पहुची, तभी पुलिस टीम को पास आता देखकर दोनों अभियुक्तो द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके दोनो अभियुक्तों को रात में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल फावड़ा बरामद किया गया ।
बाद में पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि शिवकुमार के जानवरों द्वारा इंद्रदेव के खेत की फसल को चर लेने की बात को लेकर कई बार दोनो पक्षों के बीच अक़्सर आपस में विवाद होता रहता था । इसी बात से तंग आकर अभियुक्त इंद्रदेव द्वारा अपने छोटे भाई बलदेव के साथ मिलकर शिवकुमार का काम तमाम करने की नीयत से रात्रि में शिवकुमार खरवार व उसकी पत्नी हीरामनी पर घर में सोते समय फावड़े से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया गया था जिसमे हीरामनी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि शिवकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया था ।जिसकी बाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।
उक्त घटना के शीघ्र अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन्) डॉ0 राजीव कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राम आशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण में टीम गठित कर विशेष निर्देश दिए गए थे।घटना का कम समय मे किये गए सफल अनावरण को लेकर आला अधिकारियों ने पुलिस टीम को बहुत बधाई और प्रोत्साहन दिया है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक बभनी अजय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव स्वाट टीम,व उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ,अमित त्रिपाठी प्रभारी Sog सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस, राजेश कुमार सिंह ,कांस्टेबल संजय यादव ,विनोद कुमार , रोहित कुमार कांस्टेबल ने घटना का सफल अनावरण किया ।





