स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण की हुई भव्य शुरुआत –

PHOTO_COLLAGE1628250736389.png

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राजन जायसवाल
चोपन/सोनभद्र

आज के समय मे प्रत्येक वस्तु स्मार्ट होती जा रही है , प्रत्येक कार्य स्मार्ट तरीके से होते जा रहे है ,तो इसमें पढ़ाई लिखाई कैसे पीछे रह जाती । यह कमी लैंको टीम ने पूरी की । सोनभद्र के चयनित स्कूलों में इन लोगो ने स्मार्ट क्लास का आरंभ किया । जिसके तहत चयनित सभी विद्यालयो में प्रोजेक्टर के साथ टच बोर्ड को भी लगाया । जिसे इंटरनेट से भी जोड़ा जा सकता है । सरकारी स्कूलों के बच्चे अब डिजिटल तरीके से भी सिख सकते है । इस तरह की सुविधा पहले बहुत महगे प्राइवेट स्कूलों में होती थी । जो एक गरीब बच्चे के लिए सपना था। आज वह सपना पूरा हो गया। अब गरीब के भी बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे ।
प्रोजेक्टर ,बोर्ड सब तो लग गया अब बारी थी इसको चलाये कैसे । किसी भी तरह की समस्या इसमें न आये । इसके लिए सभी विद्यालयो के शिक्षकों को इसे चलाने का पूर्ण प्रशिक्षण i solution की टीम ने दिया । सबने इसे आसानी से सिख लिया । टीम की तरफ से ये भी बताया गया कि हमेशा उनकी टीम का एक मेंबर जिले में मौजूद रहेगा । अगर किसी शिक्षक को कोई समस्या होती है तो वो उन्हें कॉल करे और उनकी समस्या को जाकर दूर कर दिया जाएगा । मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चोपन मुकेश कुमार, प्रेरणा सारथी के डिस्ट्रिक्ट कार्डिनेटर विपिन शुक्ला , आई सोलुशन के डाइरेक्टर अरुण सिंह , को-डाइरेक्टर दीपक त्रिपाठी , अशोक शर्मा , विनोद सिंह, मोहित अग्रहरि , SRG विद्यासागर ,ARP संजय कुमार यादव, मनीष श्रीवास्तव, अरविंद कुमार , शिक्षक रुद्र प्रसाद मिश्र जी आदि तमाम शिक्षक गण मौजूद रहे ।

About the Author

Leave a Reply