
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
स्थानीय तहसील सभागार में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम अभिषेक कुमार सिंह अध्यक्षता में आयोजित की गई ,इस दौरान कुल 91 मामले आये जिसमें 3 मामलों का निस्तारण मौके पर वहीं 6 प्रकरण को निस्तारण हेतु संयुक्त टीम भेजी गई शेष 82 मामलों को एक सप्ताह से भीतर निस्तारण हेतु सम्बन्धितों को निर्देश दिए गए , डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करेंगे और फरियादियों को सुगम न्याय दिलाएंगे|इस मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह ,एसडीएम रमेश कुमार , सीडीओ अमित पाल शर्मा ,डीडीओ रामबाबु त्रिपाठी , डीपीआरओ विशाल सिंह , डीएफओ मनमोहन मिश्रा,पिपरी सीओ ,एबीएसए आलोक कुमार ,पीडब्ल्यूडी एक्सईएन उदय कुमार ,प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ,विंढमगंज एसओ विनोद सोनकर ,हाथी नाला एसओ सूर्यभान के साथ सर्कल क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्ष/ प्रतिनिधि मौजूद रहें|






