गंगा खतरे के निशान को पार,जिला प्रशासन बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य को लेकर अलर्ट

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश

गंगा अपने पूरे उफान पर है।गंगा के जलस्तर में लगातार 3 सेंटीमीटर प्रति घण्टा के रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है,और ग़ाज़ीपुर में गंगा खतरे के निशान को पार कर गयी हैं।गंगा में आई बाढ़ से तटवर्त्ती इलाके बाढ़ के पानी से घिर गये है।जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।इतना ही नही कई गांवों में सम्पर्क मार्ग बाढ़ के पानी मे डूब गये हैं।गंगा में आई बाढ़ से तटवर्ती इलाकों में लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।जिले में बाढ़ के मद्देनजर खतरे के निशान 63.105 मीटर पर है।जबकि गंगा का पानी 63.410 मीटर पर बह रहा है।ऐसे में बाढ़ के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों की फसल बाढ़ के पानी मे डूबी नजर आ रही।लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।जबकि लोगों के सामने मवेशियों के चारे के संकट भी खड़ा हो गया है।फिलहाल जिला प्रशासन बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य को लेकर अलर्ट मोड पर होने के दावा कर रहा है।

About the Author

Leave a Reply