41 वर्ष बाद ओलंपिक गेम्स में पदक जीता,हाकी खिलाड़ियों-प्रेमियों में खुशी की लहर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जर्मनी के खिलाफ 5-4 से हॉकी का मुकाबला जीतकर समूचे विश्व में भारतीय हॉकी की उपस्थिति दर्ज करा दी। कांस्य पदक की लड़ाई में जर्मनी को हराकर भारत ने 41 वर्ष बाद ओलंपिक गेम्स में पदक जीता। इससे जिले के हाकी खिलाड़ियों-प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा अपनी खुशी का इजहार किया। खिलाड़ियों और प्रेमियों ने शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम से ढोल-नगाड़ा और हाकी के साथ तिरंगा लहराते हुए विजय जुलूस निकाला।

हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि नारों के साथ जोश से लबरेज हाकी खिलाड़ियों और प्रेमियों द्वारा नेहरू स्टेडियम से निकला विजय जुलूस विकास भवन चौराहा होते हुए पीजी कालेज चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर मो. शाहिद कहा कि यह एक अविस्मरणीय एवं गैरवशाली क्षण है, हम सभी खिलाड़ियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं एवं आशा करते हैं कि खिलाड़ी ऐसे ही भारतीय खेल जगत में नये कीर्तिमान बनाते रहें।

About the Author

Leave a Reply