
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन बंशी बाजार पर मंडल दिवस के रूप में मनाया गया तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति को जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मांग किया गया की बीपी मंडल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया जा रहा है आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। आदिवासी अल्पसंख्यक और महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक अन्याय अत्याचार चरम सीमा पर है। सरकार की गलत नीतियों के चलते पिछड़े आदिवासी अल्पसंख्यक के अधिकार खतरे में है। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी ने मंडल कमीशन की नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में 27% आरक्षण लागू किया था उस 27% प्रतिशत आरक्षण में भी वर्तमान सरकार पिछड़ों की अनदेखी कर रही है। ज्ञापन देने वाले लोगों में मुख्य रूप से विजय बहादुर यादव प्रदेश सचिव सूरज राम बागी प्रदेश सचिव गुड्डू प्रजापति जिला महासचिव विवेक मौर्य जिला उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा विधानसभा अध्यक्ष जय हिंद यादव विधानसभा अध्यक्ष जहुराबाद चन्द्रिका यादव राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा अहमर जमाल जिला उपाध्यक्ष परशुराम बिंद वरिष्ठ नेता गोपाल यादव जी जिला सचिव सुधीर साहनी जी यू जनसभा के जिला अध्यक्ष सदानंद कनौजिया लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर गोपाल यादव जी जिला सचिव वरिष्ठ नेता केशव यादव जी आदि लोग उपस्थित थे।






