डीएम आवास की चहारदीवारी से सटे नाला पर बने पुलिया पर भी बाढ़ का खतरा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। नाला के माध्याम से नगर के कुछ नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया। बाढ़ के बीच डीएम आवास की चहारदीवारी से सटे नाला पर बने पुलिया पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सड़क के किनारे की तरफ से पुलिया धंस रही है। इससे सड़क में दरार पड़ गया है, जिससे पुलिया के कभी ध्वस्त होने की संभावना बनी हुई है। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार ने पुलिया का जायजा लेते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

मालूम हो कचहरी-विकास भवन मार्ग पर शास्त्रीनगर के पास स्थित जिलाधिकारी आवास की चहारदीवारी से सटकर बड़ा नाला गुजरता है। इस नाला पर बनी पुलिया काफी पुरानी है। बाढ़ आने पर यह नाला पूरी तहर से भर जाता है और इसके माध्यम से नगर के नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाता है। इस समय भी बाढ़ हुई है और पुलिया के आसपास का एरिया पानी से भरा हुआ है। पुलिया पानी के दबाव से पुलिया के एक तरफ से सड़क के किनारे के कुछ एरिया में दरार पड़ गई है।

Leave a Comment