तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश गुप्ता
अष्टकोणीय थाना का निर्माण के लिए संयुक्त टीम ने देखा राजस्व की जमीन
म्योरपुर थाना के स्थानीय कस्बा स्थित बलियरी में ब्लॉक मुख्यालय के सामने के 12 विघा वन भूमि पर म्योरपुर का अष्टकोणीय थाना का निर्माण होगा।इसके लिए तैयारी शुरू हो गयी है।शनिवार को थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी , लेखपाल सुरेन्द्र पाठक, राघवेन्द्र दत्त, कुंदन कुमार,आदि की संयुक्त टीम ने बलियरी जंगल की 12 विघा जमीन की नापी कर उतनी ही राजस्व की जमीन आरंगपानी में नापी कर उसे वन विभाग को स्थान्तरित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। लेखपाल सुरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि म्योरपुर में वर्तमान थाना परिसर में जगह कम होने से नया अष्टकोणीय थाना के निर्माण के लिए जमीन की तलाश कर उसका सर्वेक्षण कर 12 विघा जंगल में उगे और रोपित पौधों की गिनती पूरी हो चुकी है।अब वन भूमि के बदले उतनी राजस्व कि जमीन फारेस्ट के लिए दी जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।






