हाई टेक क्रासिंग के पास रेल पटरी से उतरी बड़ा हादसा होते होते बचा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बी के आचार्या

रेनूकूट / सोनभद्र

स्थानीय रेलवे स्टेशन से ओबरा के लिए निकली बीसीएम मशीन के साथ दो बोगी व दो इंजन स्टेशन के चंद किलोमीटर आगे ही दुर्घटनाग्रस्त होकर पटरी से उतर गई, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सोमवार की शाम लगभग 5 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन से ट्रैक मेंटेनेंस के लिए ओबरा जा रही बीसीएम मशीन हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप पटरी से उतर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन की स्पीड काफी तेज होने के कारण हादसा हुआ है वही हादसे के बाद मौके पर पहुंचे यातायात निरीक्षक के अनुसार बीसीएम मशीन के किसी पार्ट के गिर जाने के कारण हादसा हुआ है। घटना के बाद गोमो से चलकर चोपन जा रही पैसेंजर को रेणुकूट रोक दिया गया है। बीसीएम मशीन के साथ दो बोगी और दो इंजन भी लगे हुए थे, हादसे में एक बोगी पटरी से उतर गई है। हादसे के वक्त हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग बंद था, क्रॉसिंग पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन की स्पीड काफी तेज थी हादसे के बाद रेणुकूट क्षेत्र के यातायात निरीक्षक राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए और ट्रैक बहाल करने में जुट गए उन्होंने कहा कि 2 घंटे के अंदर रेल यातायात बहाल कर दिया जाएगा। वहीं धनबाद रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का सही पता नहीं चल पा रहा है उन्होंने कहा कि पहले यातायात बहाल किया जा रहा है उसके बाद हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी।

Leave a Comment