तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘अगस्त क्रांति दिवस’ पर ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ मार्च के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तरीय पदयात्रा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सजौर पोखर से जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड की अगुवाई में पैदल मार्च प्रारंभ कर प्रदेश व केंद्र की खिलाफ हल्ला बोलते हुए लगभग पांच किमी पैदल चल कर बरेला मंदिर पर पहुंच कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी राजन दुबे मौजूद रहे।
इस दौ रान प्रदेश सचिव राजन दुबे ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्रस्ट है।बीजेपी सरकार जब से सत्ता में आयी है तब से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है यूपी में हर रोज बलात्कार और हत्या की घटनाएं सामने आ रही है।
यूपी में जंगलराज कायम है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से किसान व आमजनता बेहाल है।
किसानों की समस्यायों पर केंद्र सरकार मौन है, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से गृहणी परेशान है।
उक्त मौके पर जगदीश मिश्रा, जितेंद्र पासवान, राजबली पाण्डेय, विनयकांत चौबे, संगीता श्रीवास्तव, विमला देवी,रमेश देव पाण्डेय, शत्रुंजय मिश्रा, सूरज यादव, उषा चौबे, राजीव त्रिपाठी, अमरेश देव पाण्डेय,निगम मिश्रा,शशांक मिश्रा, गोपाल पाठक,मदन गुप्ता, रामेश्वर यादव,प्रमोद पाण्डेय,शिव प्रकाश सिंह,आकाश वर्मा, जितेंद्र पाण्डेय, बृहस्पति भारती, विशिष्ट चौबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






