रेणुकूट जोगीडीह के पास ट्रेन पटरी से उतरी कोई हताहत नही

925939-taarak-mehta-ka.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बी के आचार्या

रेणुकूट -सोनभद्र

आज दिनांक 09/08/21 शाम 4:00 बजे जोगीडीह हाइटेक के पास रेलवे का बीसीएम मशीन (ब्लास्टिंग क्लीनिंग मशीन) पटरी से तीन बोगी उतर गयी जिससे कि इस दौरान बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।।बीसीएम मशीन रेणुकूट से ओबरा जा रही थी।आनन-फानन मे मौके पे रेलवे के अधिकारी कमलेश कुमार व कर्मचारी गण सहित जीआरपी चौकी इंचार्ज गिरिजा शंकर यादव सहित आरपीएफ के जवान पहुचे। पहुंचने के बाद स्टेशन अधिकारी कमलेश कुमार के पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ट्रेन में कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम होने की वजह से पटरी से उतरी है ट्रेनों की आवाजाही के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कई ट्रेनें प्रभावित हुई है जैसे गोमो चोपन पैसेंजर के अलावा एक दो ट्रेनें और प्रभावित हो सकती हैं और जल्दी ही कार्य को पूरा करके ट्रैक को चालु किया जाएगा ।डीरेल हुये बीसीएम मशीन को रात 8 बजे सही करके रेणुकूट स्टेशन पे लाया गया जहा उसका मेकनिकल पी एम सही ढंग से किया गया। जिससे कि आगे कोई अप्रिय घटना न घट सके।

About the Author

Leave a Reply