भारतीय किसान यूनियन ने किया जल सत्याग्रह दो की हालत गम्भीर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

लखीमपुरखीरी – उत्तर प्रदेश

जतनगंजपुल गोमती नदी पर भारतीय किसान यूनियन के द्वारा जनपद हरदोई व लखीमपुर के किसानों की बिभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहे अनशन का आज पांचवा दिन चल रहा है जिसमे 9 किसान नेताओं के द्वारा की जा रहीं भूंख हड़ताल को 36 घण्टे पूरे हो चुके है व जल सत्याग्रह को 24 घण्टे हो रहे है आंदोलन कारी किसानों में से दो की हालत बिगड़ गई है जिनको पानी से निकाल कर नदी के बाहर लिटाया गया है। पर अभी तक दोनों को होश नही आया है दोनों जनपदों के जिला अध्यक्ष व संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला व प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह चौहान ने सभी जिले के पदाधिकारियों को आज धरना स्थल पर पहुंचने को कहा आज हो सकता है बड़ा ऐलान ।

Leave a Comment