तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
मैगलगंज – लखीमपुर खीरी
मैगलगंज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराया मैगलगंज अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक संजीव गुप्ता ने बताया की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र की गरीब जनता को लाभ मिले इसलिए आज पावन पर्व पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड किए गए क्षेत्र की जनता ने आभार व्यक्त किया ।






