तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
मितौली लखीमपुर – खीरी
मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं के स्वावलम्बन, सुरक्षा, सम्मान पर कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बल्लीपुर के पंचायत भवन मिनी सचिवालय में संपन्न हुआ ग्राम प्रधान बल्लीपुर श्रीमती शैल सिंह ने आए हुए सम्मानित सदस्यों का पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए स्वागत अभिनंदन किया ।
प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज चंद्रकांत सिंह व उप निरीक्षक मैगलगंज अशोक कुमार का संग्राम सिंह व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अनूप शुक्ल ने बैच लगाकर स्वागत अभिनंदन किया प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मैगलगंज ने महिलाओं को हर प्रकार से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया एवं विश्वास दिलाया कि महिलाओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भाजपा मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। पूर्व प्रधान राकेश कुमार सिंह ने महिलाओं को अपने अधिकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी और कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।






