संपूर्ण क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

मितौली – लखीमपुर खीरी
पुलिस अधीक्षक विजय ढुल तथा क्षेत्राधिकारी मितौली संदीप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी ने शासन द्वारा महिलाओं के सम्मान सुरक्षा एवं स्वावलंबन के उद्देश्य को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्रीय महिलाओं एवं बालिकाओं को ग्राम पंचायत कस्ता के ग्राम प्रधान अजमेर अली एवं बबोना के प्रधान प्रतिनिधि वीर विक्रम सिंह के साथ गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं की सुरक्षा स्वावलंबन एवं सम्मान के क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विशेष रूप से चर्चा की गई इस अवसर पर मिशन शक्ति के तहत किए गए आयोजनों में शामिल रही बालिकाओं को अग्रणी भूमिका के तहत मिशन शक्ति गोष्ठी में वक्ता के रूप में शामिल किया गया संपूर्ण क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ जिसमें विशेष रुप से विकासखंड मितौली के खंड विकास अधिकारी चंदन देव पांडे एवं पुलिस विभागीय अधिकारियों की विशेष भूमिका रही

About the Author

Leave a Reply