तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाईक सवार दो की मौत.दोनो परिवारो मे कोहराम मच गया. जनपद के बरेसर थानाक्षेत्र अंतर्गत तिराहीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित तिराहीपुर चट्टी से कुछ दूरी पर दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। सूचना के अनुसार बाइक सवार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने सुबह 8-30बजे टक्कर मार दी तथा मौके से फरार हो गया। दोनों युवको नाम पता क्रमशः विक्की राजभर पुत्र हृदय राजभर निवासी क्यामपुर थाना नोनहरा गाज़ीपुर और रामकठीन राजभर पुत्र पतिराम राजभर निवासी सिरवल थाना नोनहरा गाज़ीपुर बताया गया। विक्की राजभर का रामकठिन राजभर जीजा था अभी उसकी शादी जुन माह मे ही हुई थी।प्राप्त सुचना के अनुसार दोनो युवक सुबह 6बजे घर से फुफा के यहा बलिया जनपद के रसड़ा के सवरूपुर जा रहे थे। दोनों ही वृहस्पतिवार को काम के लिए बैंगलोर जाने वाले थे।बीच राह मे ही यह दुर्घटना हो गयी। दुर्घटना की सुचना परिजनो को दी गयी परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुचे।दुर्घटना के बाद बरेसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भर कर जिलामुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






