तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर / जखनियां
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व मे देश प्रदेश नित्य नये कीर्तिमान के साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान मे जनप्रिय लोककल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम आदमी के जीवन को सम्मान समृद्धि प्रदान कर रही है।यह बात कल बुधवार को भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गीरी ने जखनियां विधानसभा मे तेतरा देवी डीग्रीकालेज,अलीपुर मंदरा जखनियां मे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित बुथ सत्यापन कार्य योजना बैठक मे कही।
उन्होंने कहा की प्रदेश मे शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, औद्योगिक संस्थाओं के विस्तार मे सरकार ने लगातार प्रयास किया है और कर रही है।
प्रदेश की जनता सारे राजनीतिक दलों की स्थिति देख कर यह जान चुकी है की विपक्षियों की राजनीती सिर्फ सत्ता के लिए है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पित राजनीति करती है।उन्होंने कहा की बुथ सत्यापन के कार्य हर हाल मे 31 अगस्त तक पुर्ण करना है।
इस अवसर पर बृजेन्द्र राय, विपिन सिंह,डा मुराहू राजभर,राजेश राजभर,डा विजय यादव,लाल जी गोड,हरिकेश सिंह,अशोक पांडेय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।






