गोला बाईपास पर धू धू कर जला ट्रक

928262-satna.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – उत्तर प्रदेश

गोला गोकर्णनाथ नगर के नए बाईपास रोड पर भुसौरिया गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक धू धू कर जलने लगा। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रक में भरा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।शुक्रवार की सुबह 4:30 बजे नए बाईपास रोड पर लखीमपुर की ओर जा रहे एक ट्रक में धुआं उठता देख भुसौरिया गांव के पास लोगों ने शोर मचाया। इस पर चालक ने ट्रक रोका और आग लगी देखकर घबरा गया।चालक ने ट्रक मोड़ कर मैरिज लान के सामने खुले स्थान पर खड़ा कर दिया। ट्रक चालक और मैरिज लॉन मालिक राम सेवक वर्मा फौजी ने समरसेबल से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक में भड़की आग के आगे कोशिश बेकार गई।
रामसेवक वर्मा ने घटना की सूचना गोला फायर स्टेशन प्रभारी सुरेंद्र सिंह शिंदे को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों के साथ पहुंचे कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक में भरे तांबे के बर्तन, बिजली का सामान, इलेक्ट्रिक उपकरण सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ट्रक चालक मुरादाबाद निवासी भूरा ने बताया कि ट्रक असदपुर मुरादाबाद निवासी शमशाद हुसैन का है। वह गाजियाबाद के प्रकाश ट्रांसपोर्ट कंपनी से माल भरकर सिनौली महाराजगंज नेपाल बॉर्डर जा रहा था। ट्रक चालक ने घटना की सूचना ट्रक मालिक और ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक को दे दी है।

About the Author

Leave a Reply