खीरी पहुंच एडी लखनऊ मंडल ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों पर की मार्कड्रिल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

लखीमपुर-खीरी – उत्तर प्रदेश

कोरोना की तीसरी संभावित लहर की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को एडी लखनऊ मंडल डॉ. जीएस बाजपेई लखीमपुर खीरी पहुंचे। जहां उन्होंने जगसड़ कोविड हॉस्पिटल पर मार्कड्रिल की। इस दौरान उनके साथ सीएमओ खीरी डॉ. शैलेंद्र भटनागर मौजूद रहे। इस मॉकड्रिल कार्यक्रम में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग-अलग एसीएमओ द्वारा कोविड की तैयारियों का जायजा लिया गया।

कोरोना की तीसरी संभावित लहर की आशंका से निपटने की तैयारियां न सिर्फ शासन स्तर से बल्कि जिले में भी कर ली गई हैं। किसी भी स्थिति से निपटने को स्वास्थ्य विभाग तैयार है। ऐसे में इसी हकीकत का जायजा लेने शुक्रवार को एडी लखनऊ मंडल डॉ. जीएस बाजपेई खीरी पहुंचे। उन्होंने जगसड़ कोविड हॉस्पिटल शामिल है पर मॉकड्रिल की और तैयारियों को भलीभांति समझा। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था, दवाइयों का रखरखाव, मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड़ो की संख्या, कोरोना जांच के लिए समुचित व्यवस्थाओं, साफ सफाई व्यवस्था और कोरोना वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मौजूद स्टाफ से अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं और इलाज के बारे में जानकारी ली और अधीनस्थों को निर्देशित किया।

वहीं रमियाबेहड़ में एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, पलिया सीएचसी पर एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित, गोला सीएससी पर एसीएमओ डॉ. वीसी पंत और मोहम्मदी सीएससी पर एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने मॉकड्रिल कर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया।

About the Author

Leave a Reply