तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर/सोनभद्र
म्योरपुर मण्डल के बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज म्योरपुर में भारतीय जनता पार्टी की मण्डल कार्यसमिति की बैठक संम्पन हुई !इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि दुद्धी विधानसभा प्रभारी श्री संतोष शुक्ला जी,व कार्यक्रम की अध्यक्षता म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार जी व संचालन मण्डल महामंत्री श्री विष्णु कांत दुबे जी ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता बन्धु 2022 की चुनाव में लग जाये और सभी बूथों को जीतकर पुनः योगी सरकार को लाने के प्रति समर्पित हो जाये ! वही पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री पन्नालाल जायसवाल जी दुद्धी मण्डल के प्रभारी श्री सोना बच्चा अग्रहरि जी , म्योरपुर मण्डल प्रभारी श्री जगदीश बैसवार जी , भाजपा सोनभद्र जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार जी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री रामदुलार गौड़ जी , ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी,व आदरणीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की जनता पूरा मन बना चुकी है भाजपा सरकार को लाने के लिये जिसके लिये हम सब कार्यकर्ता जी जान से लगने के लिये तैयार है !आज इस बैठक में जितने भी कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित है अभी से सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का कार्य करे तथा बुथ पर बैठकों के माध्यम से समस्याओं को सुनने का प्रयास करें!
बैठक में म्योरपुर मण्डल उपाध्यक्ष श्री अमरकेश सिंह जी श्री गोविंद राम जी , भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री होरी लाल पासवान जी , पिछड़ा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र रवानी जी , मण्डल मंत्री श्री अंकित शर्मा जी , श्री राजेंद्र प्रजापति जी , सोशल मीडिया विभाग दुद्धी विधानसभा के संयोजक दीपक अग्रहरि जी , सोशल मीडिया विभाग के मण्डल संयोजक श्री अमित सिंह जी मण्डल सहसंयोजक अंकित सिंह जी , नीतीश अग्रहरी जी , विमलेश जायसवाल जी , श्री श्यामनारायण जी , श्री मानरूप जी , श्री विजय मल जी श्री अमरेश जी , श्री जितेंद्र अग्रहरि जी , श्री सुनील जी , बूथ अध्यक्ष डॉक्टर डीएन गुप्ता जी , कन्हैया गुप्ता जी , रंग लाल जी , नंदलाल गुप्ता जी , शंकर लाल जी व भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे





