तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या
रेणुकूट – सोनभद्र
रेणुकूट सब्जी मंडी के पास ट्रक से कुचलकर हिण्डालको कर्मी की दर्दनाक मौत
रेणुकूट के सब्जी मंडी के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति हिंडाल्को कम्पनी से नाईट ड्यूटी करके वापस पी टाइप स्थित अपने आवास जा रहा था, इस दौरान सब्जी मंडी के समीप लगे जाम की वजह से वह अनपरा की ओर जा रही एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रेणुकूट चौकी प्रभारी ने बताया कि हिंडाल्को कर्मी राकेश कुमार सिंह उम्र 42 वर्ष हिंडालको प्लांट के एक विभाग में कार्यरत थे नाइट शिफ्ट करके सुबह 7 बजे प्लांट से निकलकर कैंप ऑफिस के समीप स्थित पी टाइप अपने आवास जा रहे थे इस दौरान अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक से टकरा गया और वह असंतुलित होकर गिर पड़े इस दौरान पीछे की ओर से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
पिपरी थाना इलाके के रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र में दर्जी मार्केट के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जब
रेनूकूट के हिन्डाल्को कम्पनी में कार्यरत राकेश कुमार सिंह पुत्र शारदा सिंह निवासी Pc – 323 धोबिया टँकी के पास हिण्डालको कॉलोनी रेणुकूट नाईट शिफ्ट ड्यूटी करके सुबह 7 बजे प्लांट से निकलकर घर की ओर जा रहे थे कि अचानक ट्रक की चपेट में आ गए और दबने से उनकी मौत हो गई।
आपको बता दे कि रेनूकूट मार्केट में कई दुर्घटना हो चुकी है जिसका कारण है अवैध अतिक्रमण पटरी के दोनों तरफ सब्जी और फल वाले रोड पर दुकान लगा लेते है जिससे हाईवे रोड संकुचित हो जाता है बड़ी गाड़ियों के आने जाने के लिए जगह ही नही बचता है उसी दरम्यान हिण्डालको से शिफ्ट छूटता है तो तमाम छोटी बड़ी गाड़ियों के साथ पैदल हिण्डालको कर्मी अपने घरों को जाते है इन अतिक्रमणकारियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है ।
स्थानीय लोगो ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि रोड पर अतिक्रमण करने वालो को हटाकर आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित कराए ।






