तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश भर में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम किया जाना था l इसी तहत समाजवादी पार्टी विधानसभा दुद्धी जुबेर आलम अध्यक्ष विधानसभा सपा दुद्धी व जिला पंचायत सदस्य बघाड़ू की अगुवाई में आदर्श विद्यालय ग्राउंड पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित की गई | जुबेर आलम ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी बताते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद सेना के मेजर पद पर रहते हुए अपने कर्तव्यों के पालन के साथ-साथ हॉकी के दुनिया में हाकी के जादूगर कहलाए lआज इनकी पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है l
उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव खेलों में बहुत रुचिकर थे l उन्होंने लखनऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बनवाए और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए काफी कार्य भी किया l साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की भविष्य में सपा सरकार आए तो स्थानीय, राज्य ,मंडल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेबल की खिलाड़ियों के मांगो को पूरी की जाएगी l जुबेर आलम ने वर्तमान बीजेपी सरकार पर खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में अपारदर्शिता और पक्षपात ,प्रतिभा खोज में खामियां ,खेल उपकरणों में कमियों पर आरोप भी लगाया l
इस आयोजन में उपस्थित मुख्य रूप से हरिहर प्रसाद यादव महासचिव विधानसभा सपा दुद्धी ,दीपक जौहरी, राजू शर्मा ,विकास यादव ,अभिनव जयसवाल, विशाल जयसवाल , आशीष गुप्ता एडवोकेट ,गौस मोहम्मद खान ,प्रेम सागर पांडे, रामबरन सिंह ,अजय यादव, रामबरन सिंह ,काजू खा ,सोमी खान ,इत्यादि उपस्थित रहे|






