म्योरपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मनाते कृष्ण जी का जन्म

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी समारोह कोविड-19 का पालन करते हुए विधि-विधान से मनाया गया | रात्रि के जैसे ही 12 बजे वैसे ही आलकी-पालकी जय कन्हैया लाल की एवं भक्तिमय जयकारों से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया | इसके पूर्व सायं से गायक कलाकारों द्वारा भक्तिरस के गीतों का श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया | इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद म्योरपुर के नगर मंत्री, मिथलेश कुमार,अमित सिंह चंदेल,संतोष केशरी,राज जायसवाल,राहुल गोस्वामी,जितेंद्र गुप्ता,सुरेश केसरी,भगवान गुप्ता ,मनीष कुमार,अभिजीत गुप्ता,रंजित कुमार,रमेश कुमार, राजेश केशरी,आकाश मौर्या,अंकित,दीपक अग्रहरी दिनेश गुप्ता विवेक,अजीत, व गांव के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment