महिला बीट अधिकारियों की गोष्ठी का आयोजन

929155-mithilanchan.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेस-3 के तहत एसपी खीरी विजय ढुल की अध्यक्षता में सरस्वती पैलेस, खीरी में अपर पुलिस अधीक्षक समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला बीट अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। एसपी द्वारा गोष्ठी में उपस्थित महिला बीट अधिकारियों से अपनी बीट में भ्रमण से संबंधी फीडबैक लिया गया तथा उनको अपने-अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित एवं विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए गए तथा जिन समस्याओं का निस्तारण उनके स्तर से संभव न हो तो अपने उच्चाधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा महिला बीट अधिकारियों को अपने बीट रजिस्टर अध्यावधिक रखने हेतु निर्देश दिए।

About the Author

Leave a Reply