तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
नगर उंटारी – झारखंड
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बैठक कर अनुमंडल पदाधिकारी ने मृत हस्तांतरित अनुपस्थित मतदाता सूची से विलोपित करने का दिया निर्देश श्री बंशीधर नगर उंटारी अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी बीडीओ, सीओ, एमओ एवं पंचायत राज पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया। बैठक में मतदाता सूची में मृत, स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं को चिन्हित कर मतदाता सूची से 1 सप्ताह के अंदर नाम नियमानुसार विलोपित करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा अभी तक अनुपस्थित, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने के संदर्भ में की गई कार्रवाई पर अप्रसंता व्यक्त करते हुए सभी बीडीओ को निर्वाचन कार्य की मतदान केंद्रवार समीक्षा करने व शत प्रतिशत त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी बीडीओ को महिलाओं का शत प्रतिशत निबंधन कराते हुए महिला लिंगानुपात मैं अपेक्षित सुधार करने का निर्देश दिया गया। अगले बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर एवं कड़ी चेतावनी दी गई कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने हेतु उपायुक्त को लिखा जाएगा । अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया की सभी पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी तथा क्षेत्रीय कर्मी समयानुसार 10:00 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित हो जाएं एवं 10:30 बजे तक सभी कार्यालय प्रधान उपस्थिति पंजी का फोटो खींचकर अनुमंडल के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करेंगे। वहीं अतिरिक्त प्रभार में रहने वाले bdo और अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि संबंधित कार्यालयों में उपस्थित रहने की तिथि निर्धारित करते हुए उसकी सूचना संबंधित कार्यालय के सूचना पट्ट पर लगा देंगे तथा उसकी प्रति अनुमंडल में उपलब्ध कराएंगे। के साथ-साथ सभी क्षेत्रीय कर्मियों तथा पंचायत सेवक राजस्व कर्मी रोजगार सेवक आदि को संबंधित पंचायत सचिवालय व राजस्व कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की कड़ी चेतावनी दी गई भविष्य में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में संबंधित पंचायत सचिवालय एवं राजस्व कार्यालय में क्षेत्रीय कर्मियों के उपस्थित नहीं होने पर या प्रखंड मुख्यालय में अनाधिकृत रूप से कार्यालय चलाते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु उपायुक्त महोदय को प्रतिबंधित किए जाने की चेतावनी दी गई
अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के द्वारा सभी अयोग्य एवं मृत राशन कार्ड धारियों का नाम बिलोपित करने का निर्देश देते हुए एसडीओ ने कहा कि सभी बीडीओ अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करेंगे। वही अंचला अधिकारी को निर्देश दिया कि दाखिल खारिज के मामले का प्रत्येक 15 दिनों में लगातार पर्यवेक्षण किया जाएगा । वही दाखिल खारिज का कोई भी मामला 30 दिनों से अधिक पेंडिंग नहीं होना चाहिए।अपडेशन के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का रिसीविंग आवेदक को देंगे ।वही जाति, निवास,आय बीडीओ सीओ निर्धारित समय में लॉगइन छोड़ देंगे।
बैठक में श्री अजय कुमार तिर्की कार्यपालक दंडाधिकारी श्री बंशीधर नगर बीडीओ सोमा उराव, मुकेश मछुआ,मेघन महतो, सीओ अरुण मुंडा, सहित अन्य प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित थे।






