तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान / चन्दन
दुद्धी को जिला बनाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के लोगों ने कचहरी गेट पर किया प्रदर्शन नारेबाजी
दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने संघर्ष समिति सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। उसके बाद संघर्ष समिति के सैकड़ों लोगों ने जिला बनाओ की मांग को लेकर जुलूस निकाला जुलूस कचहरी गेट से निकली जो तालाब रोड होते हुए तहसील परिसर पहुंचे वहां पर भी जमकर नारेबाजी करते हुए जिला बनाए जाने की मांग किया उसके बाद तहसील दिवस पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा खंड विकास अधिकारी संघर्ष समिति के लोगों को भरोसा दिया कि उनका मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को भेज दिया जाएगा दुद्धी बार संघ के कैलाश कुमार गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से जिला बनाए जाने के लिए किया जा रहा है लेकिन शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं किया है उन्होंने कहा कि चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा लेकिन सरकार के 4 साल के बाद भी सरकार ने जिला बनाए जाने की बात तो दूर रहा संज्ञान भी नहीं लिया जिससे लोगों में नाराजगी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। कहा कि अगर सरकार शीघ्र जिला घोषित नहीं किया तो संघर्ष समिति के लोग अपना आंदोलन तेज करेंगे जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग चार दशकों से की जा रही है उसके बावजूद तमाम सरकारें आई और चली गई लेकिन किसी सरकार ने क्षेत्र के बारे में और यहां के समस्याओं के बारे में कोई सुध नहीं लिया केवल चुनाव में वादे करते हैं लेकिन उन समस्याओं का समाधान शासन के द्वारा नहीं किया जाता जिसके चलते आज पूरा क्षेत्र का विकास प्रभावित हो गया है अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो इसके लिए जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कहा कि संघर्ष समिति तीन दशक से ऊपर से जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता है उसके बावजूद भी तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और नहीं क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे लेकिन क्षेत्र के लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। अगर इसी तरीके से शासन हाथ पर हाथ रख कर बैठी रहेगी । कहा कि काफी लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है। कोई भी सरकार है आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही क्षेत्र का विकास कराया यहां सब राम भरोसे चल रहा है । कहा कि अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो क्षेत्र के लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे।
इस मौके प्रेमचंद यादव सत्यनारायण यादव रामपाल जोहरी राम जी पांडे आनंद कुमार उदय लाल मौर्या संतोष कुमार राकेश मिश्रा प्रदीप कुमार जवाहरलाल राहुल राम छोटेलाल कृष्णदेव अग्रहरि वीरेंद्र कुमार श्री चंद भगवान दास प्रेम चंद्र गुप्त अमरावती देवी सूर्यकांत तिवारी आशीष गुप्ता प्रेमचंद यादव राकेश तिवारी संतोष अरुणोदय जौहरी संजीव गुप्ता जीवन राम चंद्रवंशी पवन दुबे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहेl






