एक्शन एड व सीमेंस द्वारा जनपद सोनभद्र के 500 आदिवासियों व बनवासियो को ड्राई फ़ूड वितरण किया

930570-virat-kohli-angry-bcci.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

घोरावल – सोनभद्र

जनपद सोनभद्र के घोरावल,चतरा, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक ग्राम पंचायत करमाओ,सजौर,घसिया बस्ती,छपका, शाहगंज आदि में ड्राई फ़ूड पैकेट वितरित किया गया 13 सितंबर सोमवार को ग्राम पंचायत शाहगंज में एक्शन एड व सीमेंस द्वारा गरीब, व वंचित, विधवा महिला, वृद्ध व उनके बच्चों को फूड पैकेट वितरण किया गया ग्राम प्रधान इरशान जी की उपस्थिति में ग्रामीणों को ड्राई फूड वितरित किया।
नई पहल परियोजना की जिला समन्वयक निशा कुरैशी व सहायक जिला समन्वयक मोहसिन जी द्वारा आदिवासियों को कोविड19 के बारे में बताते हुए उन्हें टीका लगवाने के लिए जागरूक किया उनके बीच फैली अफवाहों के बारे में समझते हुए उन्हें वैक्सिनेशन कराने के लिए तैयार किया व सावधानियां बरतने की सलाह दी गई
साथ ही साथ शिक्षा के मुद्दे पर जागरूक किया
शिक्षा का अधिकार व अधिनियम 2009 के अंतर्गत निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा के बारे मे बताने के साथ ही साथ ड्राप आउट बच्चों के चिन्हांकन, नामांकन,व मूल्यांकन को लेकर समुदाय के लोगो को बताया तथा श्रम विभाग की योजनाओ के बारे में जागरूक किया गया
बाल विद्या योजना के बारे में जानकारी दी गई

About the Author

Leave a Reply