कोटेदारों व खाद्य आपूर्ति विभाग की मिली भगत से लाभार्थी हलकान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – कानपुर

ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

कोटेदार कार्ड धारकों का राशन हजम कर रहे हैं। उन पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। राशन वितरण के दौरान निरीक्षण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी भी गायब रहते हैं। राशनकार्ड धारक इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन कोटेदार उनको टरका दे रहे हैं। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षकों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
राशन कार्ड धारकों को हर यूूनिट पर पांच किलोग्राम (तीन किग्रा गेहूं, दो किग्रा चावल) निशुल्क राशन देने के निर्देश हैं। इसके बावजूद कोटेदार वितरण में धांधली कर रहे हैं। वे हर कार्ड पर दो से पांच किग्रा राशन कम दे रहे हैं। कर्नलगंज रूबी, रिजवान ने बताया कि कोटेदार हर बार निर्धारित मात्रा से कम राशन दे रही हैं। 35 कि बजाय 30 किग्रा ही राशन दिया गया। इससे पहले पिछले महीने 105 कि बजाय 80 किलो राशन दिया गया था। बर्रा की शिल्पा शुक्ला ने आपूर्ति विभाग में शिकायत की है कि कोटेदार हर महीने उनके कार्ड पर 25 किलोग्राम की बजाय 20 किलोग्राम राशन दे रहा है। बर्रा-8 की प्रतिमा देवी ने शिकायत की है कि कोटेदार अंगूठा लगवा लेता है, कुछ दिनों बाद बुलाता है, बाद राशन नहीं मिलता है। तलाक महल के आसिफ ने बताया कि कोटेदार हर यूनिट पर दो किलोग्राम राशन अपने पास रख ले रहा है। कैंट के सुशील वर्मा ने बताया कि एयरफोर्स हास्पिटल, पोस्ट आफिस वाले चौराहा पर राशन की दुकान पर 800 कार्ड है। कोटेदार हर कार्ड पर दो किलोग्राम राशन कम दे रहा है।

About the Author

Leave a Reply