सरकारी योजना के समीप डम्प किया जा रहा है अवैध पत्थर

930683-heart-attack-zee-news.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – गढ़वा (झारखण्ड)
प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों की सुस्ती के कारण वन क्षेत्र से पत्थरों का अवैध उत्खनन एवं वनों की कटाई जोर- शोर से जारी है. इस क्रम में नारायण वन, अमराही दह सहित दर्जनों जगहों के पहाड़ों से वनों का दोहन कर पत्थर माफियाओं द्वारा पत्थरों का उत्खनन कर सरकारी तथा गैर सरकारी योजनाओं के लिये उच्चे दामों पर बिक्री किया जा रहा है. इसके कारण एक और जहां बेरोकटोक हरे-भरे जंगल बर्बाद हो रहे हैं. वही पत्थरों के अवैध उत्खनन कर सरकारी योजनाओं में लगाये जाने से राजस्व की क्षति हो रही है. इसी क्रम में मायर गांव के समीप गुरुवार की रात्रि एक सरकारी योजना के पास लगभग 10 ट्रेक्टर पत्थरों को ट्रेक्टर से डम्प किया गया. इससे आक्रोशित आस-पास के लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मुकुंदपुर एवं अमराही दह के जंगल से प्रतिदिन रात्रि में पत्थरों का उठाव कर सरकारी योजनाओं में लगाया जा रहा है. इस संबंध में वनपाल ओम प्रकाश उराँव ने कहा कि फिलहाल मैं बाहर हूँ. उक्त मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

About the Author

Leave a Reply