विद्युत करेन्ट से तीन झुलसे, गाय की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़ – मिर्जापुर

राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अलग-अलग घटनाओं में विद्युत करंट की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए, वही एक गाय की मौत हो गई। पहली घटना में क्षेत्र के चौखड़ा ग्राम सभा के पिपरवार गांव में रविवार सायं गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप नाली में भैस और गाय पानी पीने के लिए चली गई थी नाली में अर्थिंग तार के प्रवाहित करंट से झुलस कर एक गाय की मौत हो गई, वही एक भैंस जख्मी हो गई। पशुओं को निकालने गए पिता पुत्र दीनानाथ यादव (42) व विकास यादव (16) गंभीर रूप से झुलस गए। इसी प्रकार दूसरी घटना में सोमवार की सुबह इमलिया 84 गांव निवासी राकेश 28 वर्ष पुत्र गोफ़नाथ अपने खेत की जुताई करने के लिए गया था। वही धान की सिंचाई के लिए खेत में रखे गए मोनोब्लॉक का तार जोड़ते समय विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गया।परिजनों ने एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।जहां इलाज चल रहा है।

About the Author

Leave a Reply