तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ – मिर्जापुर
मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक छात्रा को शिक्षक द्वारा भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है, पीड़ित परिजन सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि कक्षा 9 में पढ़ने वाली पुत्री को गणित पढ़ाने वाले कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के शिक्षक ने 24 अप्रैल को सुबह दस बजे घर से करीब दो किलोमीटर दूर से भगा ले गया। घटना के संबंध में मड़िहान थाने पर नामजद शिकायत दर्ज है बावजूद इसके अभी तक छात्रा की बरामदगी नहीं की गई है। बताया गया कि नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने कोर्ट मैरिज भी कर लिया है। छात्रा के माता-पिता सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।






