भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नगर उंटारी में शनिवार को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार

नगर ऊंटारी – झारखण्ड

सेमिनार में देश के कोने-कोने आये पत्रकार

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने शनिवार को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
जिसमें देश के लगभग सभी राज्यों से आये पत्रकार
सेमिनार का उदघाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही,बीएसपीएस अध्यक्ष संजय सिंह,शाहनवाज आलम संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया
विस अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि गढ़वा आने की कब से मन में लालसा थी,जो आपके सहयोग से आया और बाबा श्रीबंशीधर की दर्शन कर पाया।
पत्रकारिता जगत की सारी असुविधाओं को जान रहा हूं।आज पत्रकारों को सुख सुविधा के नजर से देखेंगे,उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलता है। कार्यपालिका,न्यायपालिका और विधायिका को पत्रकारों को हित में सोचना चाहिए। पत्रकारों की मांग को हम मजबूती से रखेंगे।
पत्रकारों के साथ कोई खड़ा नहीं है,ऐसे में अगर इनके साथ कुछ ऊंच नीच हो जाए,तो ऐसे में कानून बननी चाहिए।
पत्रकार स्वेच्छा से जुड़े होते हैं,और पूरे बेबाकी के साथ कोई अंजाम सोचे हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करते हैं।

अंग्रेजी हुकूमत के वक्त भी पूरे मजबुती से रखने का काम किया करते थे। पत्रकारों को जज्बे को नमन करता हूँ।
लाख आपके साथ कई चुनौती आता है,फिर भी आप सत्य से डिगते नहीं हैं। सोशल मीडिया के चुनौती भी आपके सामने आ रही है,उसे भी आपको सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कोरोना काल में सरकारी योजना के लाभों को दिलाने में पूरी ईमानदारी से कार्य किया। कोरोना काल में कई पत्रकारों के अलावे सगे संबन्धी भी साथ छोड़कर चले गए,इस विषम परिस्थिति में भी आपने जो जन जन तक पहुंचाने का सराहनीय काम किया।
सही मायने में पूरे देश के पत्रकार जब अपनी हक की लड़ाई के लिए एक मंच पर आने का काम किया,यह शुभ संकेत है,जो निकट भविष्य में आप जरूर सफल होंगे।
आपके हक की लड़ाई में आपके साथ हैं।
विधायक भानु प्रताप शाही श्रमजीवी पत्रकार नहीं,बल्कि हम भी श्रमजीवी है। वर्तमान सरकार में सड़क की स्थिति दयनीय हुई है। चार प्रदेशों को जोड़नेवाली सड़क है,उन्होंने विस अध्यक्ष से सड़क स्थिति को दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सारे संस्थान जब बंद था,उस वक्त अस्पताल और पत्रकारों ही जगे हुए थे,पत्रकारों ने कई लोगों को मरने से बचाया। निःशुल्क मेहनत पत्रकारों ने देश में पूरे जिम्मेदारी से पत्रकारों ने की।
तमिलनाडु की सरकार की तर्ज पर सूबे की सरकार को भी पत्रकारों के हित में सोचना चाहिए और विधानसभा में पत्रकार कानून लागू करने की मांग उठाया था।
उन्होंने अध्यक्ष को इसी मंच से पत्रकार कानून लागू करने की घोषणा करने की बात कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कोरोना काल में कोरोना वारियर्स नहीं माना गया,जिसका हमें खेद है।कहा कि पत्रकार है तो चेतना है। मीडिया को चौथा स्तंभ कहा जाता है,पत्रकार है तो चेतना है। लेकिन पत्रकार किसी की आलोचना जब करने लगता है,तो पत्रकार खराब हो जाता है।उन्होंने पत्रकारों के हित में कानून लागू करने की मांग मजबुती से रखा।
महासचिव शहनवाज हुसैन ने कहा कि कोरोना काल मे पत्रकारों की भुमिका पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हए विस अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक से राजस्थान ,तमिलनाडु,बंगाल,छतीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में कोरोना से मौत हुए पत्रकारों के परिजनों से वहां की सरकार ने दस-दस लाख मुआवजा दिलाया गया,इसी के तर्ज पर यहां के कोरोना से मौत हुए पत्रकारों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान महासचिव शहनवाज हुसैन की माता के निधन की आये खबर पर दो मिनट का मौन रखा गया।कार्यक्रम का संचालन निशा रानी गुप्ता ने किया।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply