साढे चार वर्ष पूर्णं होने पर कन्नौज सांसद ने गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

IMG-20210727-WA0018.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में माफिया और गुंडाराज पूरी तरह खत्म हो गया है। आम जनता भी राहत महसूस कर रही है। इस दौरान सभी जिलों का भरपूर विकास हुआ और बिना किसी भेदभाव के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। यह बातें रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सांसद सुब्रत पाठक ने कहीं। 
देश में दूसरे नंबर पर यूपी: सांसद ने बताया कि प्रदेश में परिवर्तन साक्षात रूप से दृष्टिगोचर हो रहा है। पहले अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश पीछे रहता था, अब भारत में दूसरे नंबर पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृव में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, अपराधियों की कमर टूट चुकी है, संगठित अपराध कम हुए हैं और जबरन जमीन कब्जाने वालों पर एंटी भूमाफिया के तहत कार्रवाई की गई है। 
इत्रनगरी का हुआ विकास सुब्रत पाठक ने कहा कि कन्नौज में पिछले साढ़े चार में भरपूर विकास कार्य हुए और लाखों लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है। ऐतिहासिक संयोगिता मार्ग के विकास के लिए 92 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। महिलाओं और युवाओं को रोजगार देने के लिए लघु उद्योगों को विकसित किया जा रहा है। पर्यटन की यहां अपार संभावनाएं हैं,जिसको लेकर केंद्र सरकार से वार्ता की गई है और संसद में भी यह मुद्दा उठाया गया है।
अखिलेश पर किया तंज और कहा कि किसान आंदोलन देश विरोधी है। डी.एम और ईवीएम से सावधान रहने के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि ईवीएम से समाजवादी गुंडे चुनाव को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। भा.ज.पा जीत जाती है तो वह ईवीएम का रोना रोने लगते हैं,वही जहां बीजेपी हार जाती है, वहां कोई नहीं बोलता है। पश्चिम बंगाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।सपा अपराधियों को संरक्षण देती है। उनके कार्यकाल में प्रदेश काफी पीछे चला गया था।अब योगीराज में गुंडे-माफिया प्रदेश छोड़ चुके हैं।किसान आंदोलन पूरी तरह राजनैतिक है और इसके पीछे असली कारण मोदी और देश का विरोध करना है। 
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत,जिला प्रभारी मुखलाल पाल, विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय,पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, डीडीओ नरेंद्र द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। 

About the Author

Leave a Reply