अब होगी पाँच सौ रुपये के स्टांप पर प्र.मंत्री आवासों की रजिस्ट्री-का.वि.प्रा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

उत्तर प्रदेश में कानपुर विकास प्राधिकरण ने पीएम आवास योजना की रजिस्ट्री कराने की पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित आवासों की रजिस्ट्री केडीए पांच सौ रुपये स्टांप पर कराने जा रहा है। इसके लिए रविवार से केडीए मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां आने वाले आवास योजना के आवंटी की रजिस्ट्री की जाएगी।
के.डी.ए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने सबसे पहले नक्शा समाधान शिविर लगाया। नक्शा पास करने के लिए चक्कर लगा रहे आवंटियों के नक्शे दो घंटे में शिविर में पास करा दिए गए। चार दिन लगे शिविर में 130 नक्शे पास किए गए। इसी कड़ी में नामांतरण के लिए चक्कर लगा रहे आवंटियों को राहत देने के लिए दो दिन नामांतरण समाधान शिविर लगाया गया। इसमें 206 नामांतरण के मामलों का निस्तारण कराया गया। इसी कड़ी में अब केडीए पूरे प्रदेश में सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की रजिस्ट्री कराई जा रही है। रविवार को केडीए मुख्यालय में सुबह दस बजे से रजिस्ट्री शिविर लगाया जा रहा है। इसमें रामगंगा इन्क्लेब शताब्दी नगर में बने 576 आवासों की रजिस्ट्री कराई जाएगी जितने लोगों ने पूरा धन जमा कर दिया है उनकी रजिस्ट्री कराई जाएगी।
गरीब वर्ग के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (नगर) के तहत प्रदेश में सर्व प्रथम कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा रजिस्टर्ड एग्रीमेण्ट टू लीज़ किया जा रहा है। शिविर में आनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था प्राधिकरण द्वारा की गयी है। पांच सौ रुपये के स्टांप पर एग्रीमेण्ट टू लीज़ किया जा रहा है। एग्रीमेण्ट टू लीज़ के पस्चात् आवंटी अपने फ्लैट का कब्जा प्राप्त कर उसमें निवास करना प्रारम्भ कर सकते हैं। इसके अलावा महाबली पुरम् में 5040, संकरपुर में 2208 और जान्हवी- भागीरथी योजना में 2208 आवास बनाए जा रहे है। यहां बन रहे आवास आंवटित हो गए है। कई लोगों ने पूरा पैसा भी जमा कर दिया है अब केवल रजिस्ट्री होनी बाकी है। यहां भी जल्द रजिस्ट्री कराई जाएगी।

Leave a Comment