तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार- गढ़वा( झारखण्ड )
जेएसएमडीसी द्वारा संचालित केतार प्रखंड के पाचाडुमर बालू घाट के भंडारण स्थल से रविवार को दर्जनों वाहन चालक बगैर बालू लिए वापस लौट गए रविवार की सुबह से ही बालू घाट से बालू लेने पहुंचे बंशीधर राम पिंटू राम उपेंद्र पासवान संतु प्रजापति धर्मेंद्र कुमार सोनू कुमार परदेशी राम छोटू कुमार दिलीप कुमार सहित अन्य वाहन चालकों का कहना है कि हम सभी को बालू घाट से बालू नहीं दी जा रही है. बल्कि सिर्फ दो गुट के लोग ही बालू का उठाव कर रहे हैं. इसके कारण सुबह से ही भूखे -प्यासे बालू घाट पर डटे रहने के बाद शाम को सभी वाहन चालकों को खाली गाड़ी लेकर ही वापस लौटना पड़ रहा है.






