तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज कुमार सोनी / श्रवण यादव
शक्तिनगर – सोनभद्र
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर
सोनभद्र शक्तिनगर क्षेत्र अंतर्गत,आगामी विधान सभा चुनाव को तैयारी के क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह सहित जिला अध्यक्ष नीरज पाण्डे के दिशा निर्देश में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता शक्तिनगर में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव रमेश गौतम ने की साथ ही कार्य कर्ताओं को निर्देशित करते हुए यह बताया की हम सब को जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए प्रत्येक आम आदमी तक केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल को बताना होगा और राजनीतिक माध्यमों के साथ साथ हर आम आदमी के सुख दुख में उनका साथ देना पड़ेगा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यमों से जोड़ कर उन्हें लाभांवित कराने का प्रयास कर मुख्य धारा में लाना होगा तभी वास्तविक विकास संभव होगा।
कार्य क्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने संगठन को विस्तारित करने के लिए हर कार्यकर्ता को अपना संपूर्ण जोर लगाने की बात कहते हुए बैठक में उपस्थित माताओं बहनों को दिल्ली सरकार द्वारा बसों में फ्री यात्रा की योजना सहित फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री शिक्षा सहित दिल्ली में जारी कई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जिसे आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी लागू करने पर काम किया जायेगा जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट फ्री बिजली, 24 घंटे बिजली, किसानों को 24 घंटे फ्री बिजली, पुराने बिजली के बिल माफी की घोषणा के साथ कर दी है । कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष (sc/st) शैलेश भारती, विधान सभा दुद्धी महासचिव प्रदीप कुमार, सेक्टर अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, संरक्षक सदस्य राम जी मौर्य, डॉ एस पी गुप्ता , बालेश्वर् शर्मा नगर अध्यक्ष शीतल प्रसाद सहित कई अन्य लोगों ने अपने विचार साझा किये ।
कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर कुशवाहा ने किया जहाँ पवन शर्मा,कृष्णा भारती, संजय भारती, सतेंद्र चौहान, उर्मिला देवी, पूनम, पंकज,नरेश दास, सुरेश, दूधनाथ सहित सकड़ों लोगों की उपस्थिति रही कार्यक्रम में लगभग 65 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।






