तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान विभिन्न मामलों से जुड़ी कुल 51 शिकायतें आईं, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।






