ट्रेलर ने बाईक सवार को मारी टक्कर, मां बेटा घायल बभनी- अम्बिकापुर मार्ग पर हुई घटना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती

बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी
स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी- अम्बिकापुर मार्ग पर सोमवार को सायं करीब साढ़े चार बजे ट्रैलर ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया। ट्रेलर के धक्के से मां बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को बभनी पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया।हालत गंभीर होने की दशा में दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अनुज कुमार गुप्ता पुत्र राम जनक गुप्ता निवासी पिंडारी थाना बीजपुर घर से अपनी 55 वर्षीय मां फुलकुंवर को लेकर अपनी बहन के घर पोखरा बभनी जा रहा था। जैसे ही वह बभनी थाने से आगे बढा ट्रेलर ने धक्का मार दिया और मा बेटा दोनों बाईक से दूर जा गिरे और दोनों का पैर बुरी तरह से दो-तीन जगह टूट गया।आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को फोन किया और बभनी पुलिस को भी सूचना दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं ट्रेलर को पुलिस ने पकड़ कर बभनी थाने में खडा करा दिया है।

About the Author

Leave a Reply