तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर/सोनभद्र
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री में मच्छरोधी दवा छिड़काव ने होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और दर्जन भर लोग सी एच सी तथा झोला छाप चिकित्सको के यहां इलाज करा रहे है। चार दिन पूर्व मलेरिया से40 वर्षीय मनबसिया पत्नी रामबली के मौत के बाद लोगो मे डर समा गया है।गांव के संतोष दयाल, शिव भगत, पंकज अर्जुन, राम नंदन, मनोज, अमर नाथ, राहुल यादव, ने बताया कि रिहन्द जलाषय किनारे पड़री ग्राम पंचायत में छोटे बड़े 22 टोले है और रिहन्द किनारे से जुड़े नदी नालों ,झाड़ियों में मच्छरों का प्रकोप ज्यादा है।पिछले दो वर्षो से यहां दवा का छिड़काव नही हुआ है। मांग उठाई की गांव में जल्द दवा का छिड़काव कराया जाए।
मामले को लेकर एल टी श्री किशुन का कहना है कि दवा का छिड़काव टेंडर के माध्यम से जिले से होता है मुझे इसके बारे में अन्य कोई जानकारी नही है बताया कि मलेरिया के मरीज रोज ही जांच में दर्जनों लोग पीड़ित पाये जा रहे है।






