तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या
रेणुकूट – सोनभद्र
हिन्डाल्को मैनेजमेंट अपने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवास में एक कमरा बढ़ाने का किया उद्दघाटन जिससे कर्मचारियों व मजदूर संघठन में खुशी की लहर है ।आवासीय परिसर के कमरों में एक कमरा और बढ़ जाने से कर्मचारियों के सुख सुविधा का विशेष असर पड़ेगा।
इससे पूर्व श्री नागेश ने हिण्डाल्को कालोनी परिसर के आई-टाइप क्वार्टर में भूमि पूजन कर प्रत्येक आई-टाइप क्वार्टर में एक कमरा बढ़ाने के प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री नागेश ने कहा कि कम्पनी अपने कर्मचारियों की सुख-सुविधा में निरंतर बढ़ोत्तरी के लिए कटिबद्ध है और इसी क्रम में जैसे एच व एल टाइप क्वार्टर में एक अतिरिक्त कमरा बनवाने का प्रोजेक्ट चल रहा है उसी तर्ज पर प्रत्येक आई-टाइप क्वार्टर में भी एक अतिरिक्त कमरा बनवाया जायेगा।
इस अवसर पर क्लस्टर एच.आर. हेड श्री जसबीर सिंह] रिडक्शन प्लांट हेड श्री जे.पी. नायक] प्रोजेक्ट हेड श्री विनोद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।






