बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड

केतार थाना क्षेत्र के केतार-पाचाडुमर मुख्य पथ पर मां चतुर्भुजी मंदिर रोड में बुधवार की भोर में स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा. जिसके बाद ट्रैक्टर छुड़ाने एवं ट्रैक्टर पकड़ने वाले ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल हुआ. इसकी सूचना मिलते ही ऐन वक्त पर केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. अन्यथा भोर के अंधेरे में कई लोग बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आ जाते. तत्पश्चात पुलिस ने उक्त अवैध बालू लदे ट्रेक्टर को जब्त कर थाने ले गई. इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों के दो गुटों में तनाव का माहौल कायम है.

About the Author

Leave a Reply