
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ -राहुल चन्दन
दुद्धी/सोनभद्र
नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को दोपहर 2 बजे दुद्धी ब्लाक परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने निर्विरोध नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तत्पश्चात ब्लाक प्रमुख ने अपने सहयोगी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई|
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे , VanityGenबीडीओ अनिल कुमार वर्मा, मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजन चौधरी ,सुरेन्द्र अग्रहरि ,दिलीप पांडेय प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव कार्यवाहक एडीओ राघवेन्द्र सिंह ,मंच का संचालन यशवंत गौतम ने किया|






