दुद्धी में शांति पूर्ण के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

wp-1626875155526.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राहुल चन्दन
दुद्धी / सोनभद्र

स्थानीय कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में कुर्बानी का पर्व बकरीद ईद-उल-अजहा के रूप में बुधवार को बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई। कोवेड प्रोटोकॉल के मद्देनजर नगर के मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह 7:00 बजे जामा मस्जिद के पेशिमाम हाजी हाफिज सईद अनवर की इमामत में 5 मुस्लिम लोगों ने सुबह 7 बजे नमाज अदा की। बघाडू मस्जिद में सुबह 6 बजे, निमियाडीह में 7 बजे, दिघुल में 7.30 पर शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित संख्या के अनुरूप मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। मस्जिदों में नमाज खत्म होने के बाद समुदाय के सभी लोगों ने अपने-अपने घरों पर 4 रकात चाश्त नफ़्ल की नमाज ईदुल अजहा के रूप में अदा की। नमाज के दौरान अमन-चैन की खातिर एक-दूसरे में कुर्बानी का जज़्बा कायम रखने व आगे आने वाली कॅरोना की तीसरी लहर (डेल्टा वेरिएंट) से आवाम को महफूज रखने तथा कोवेड बीमारी के खात्मा होने की खास दुआख्वानी की गई।
तत्पश्चात लोग अपने नजदीकी कब्रिस्तानों पर जाकर अपने मरहुमीन की कब्रों पर फतेहा पढ़े। इसके बाद अपने-अपने घरों पर लोग-बाग कुर्बानी की रस्म अदायगी की। कुर्बानी का तबर्रुख (प्रसाद) एक दूसरे के घरों में तकसीम कर सेवईं सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया। वैश्विक महामारी कॅरोना ने एक बार फिर 2 मीटर दूर से ही बकराईद मुबारक का जुमला पेश करने पर मजबूर कर दिया। नमाज के दौरान उपजिलाधिकारी रमेश कुमार , पुलिस उपाधीक्षक राम आशीष यादव और प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह,अमवार चौकी इंचार्ज विमलेश अपने अधीनस्थ अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान के साथ नगर सहित ग्रामीण अंचलों में चक्रमण करते रहे।

About the Author

Leave a Reply