तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी।सोमवार को बाबा गुरु बचन एजुकेशनल सोसल एण्ड वेल्फेयर सोसाइटी के द्वारा दुद्धी ब्लाक के रज खड तथा कादल गांव में जल जीवन मिशन की बैठक की गई। बैठक में महिलाओं के साथ जल जीवन मिशन ” हर घर जल” योजना के बारे में महीलाओ को जानकारी दी गई व जागरूकता कार्यक्रम किया गया।उपस्थित सभी महिलाओं को जल जीवन मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक में आंगनवाड़ी, आशा व वार्ड सदस्य व ग्राम पेय जल समिति में उपस्थित एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन समिति के नाम से बैंक में खाता खुलवाने की सहमति बनी।जिसमें अध्यक्ष एवं सचिव शामिल रहेंगे।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संजय कुमार ने किया।
इस बैठक में ग्राम विकास अधिकारी कमलेश भारती, संजय यादव ग्राम प्रधान गुंजा देवी जशा देवी,आरती देवी,रामप्रवेश, राजेश,सन्त कुमार,अरविंद कुमार, मिठाई लाल,अनिल, उदय,चमेली देवी,भगवन्ती सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।






