तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ | Top Headlines Today
● केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के कुछ दिन बाद असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा भड़की, दोनों राज्य के मुख्यमंत्री ने मांगी मदद।
● कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे संसद के गेट पर, पुलिस ने मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं को लिया हिरासत में।
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई शिक्षा नीति के एक साल पूरा होने पर 29 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को करेंगे संबोधित।
● संसदीय कार्य मंत्री प्रह्ललाद जोशी ने कांग्रेस के मनीष तिवारी और राष्ट्रवादी कांग्रेस की सुप्रिया सुले से पेगासस जासूसी मामले में गतिरोध खत्म करने के लिए की मुलाकात।
● पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच दिवसीय दौरे पर पहुंची दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और विपक्ष के बड़े नेताओं के साथ करेंगी मुलाकात।
● उत्तरप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के ब्राह्मण सम्मेलन के बाद अब सपा भी करेगी राज्य में ब्राह्मण सम्मेलन, 75 जिलों में भगवान परशुराम के मंदिर बनाने किए शुरू।
● पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा, देश में मध्यप्रदेश पेट्रोल पर और राजस्थान डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स लगाता है।
● पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा, अमरिंदर सिंह-नवजोत सिद्धू के झगड़े को पूरी तरह खत्म करने के लिए कुछ मुद्दों को सुलझाना बाकी है।
● मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस में एडिशनल एसपी बनाने का किया ऐलान।
• लंबी खींचतान के बाद आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
• Tokyo Olympics में: मनिका बत्रा तीसरे दौर में हारीं, ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से मिली मात
• कोविड-19 के कारण Tokyo Olympics में बढ़ी चिंता, सोमवार को सामने आए 16 नए केस; 148 हो गई कुल मामलों की संख्या
• किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर ट्रैक्टर से दिल्ली के विजय चौक पहुंचे राहुल गांधी
• उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, कर्मचारियों ने किया स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव
• बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन ‘कॉर्बेवैक्स’ जल्द होगी लॉन्च, देश में सितंबर के आखिर तक आने की उम्मीद
• पेगासस जासूसी केस : फोन टेपिंग के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी न जांच आयोग का किया गठन
• दिल्ली विश्वविद्यालय में आज से शुरू हुए पोस्ट ग्रेजुएशन, MPhil और PhD के लिए रजिस्ट्रेशन
• इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को मिला मौका, 4 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज़
● कारगिल में पाकिस्तान पर जीत के 22 साल पूरे: रक्षा मंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने कहा- जवानों की बहादुरी हमें हर दिन देती है प्रेरणा
● कारगिल दिवस: खराब मौसम की वजह से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का द्रास जाने का कार्यक्रम रद्द
● रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन से 124 से ज्यादा लोगों की जान गई, कई इलाकों में बाढ़ व भूस्खलन जारी
● महाराष्ट्र में बाढ़-लैंडस्लाइड का कहर, अब तक 149 की मौत, 100 लापता; सीएम ठाकरे आज करेंगे सातारा का दौरा
● देश में धीमी होती जा रही है कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 39,361 नए COVID-19 केस, 416 मरीजों की मौत
● दिल्ली में जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ का तीसरा दिन: आज 200 महिला किसान होंगी शामिल
● दक्षिण हैदराबाद में महसूस किए गए 4.0 तीव्रता के भूंकप के झटके, बीती रात पूर्वी सिक्किम में भी महसूस किए गए थे झटके
● कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के दो साल पूरे; कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर आज शाम तक फैसला संभव
● मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में लगातार तीन दिन बरसात का पूर्वानुमान
● झारखंड के कांग्रेस विधायक नमन बिक्सल कोंगारी का दावा- सरकार गिराने के लिए मिला एक करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर
● कोरोना के कम होते केस के बीच दिल्ली में आज से सिनेमाहॉल-स्पा खोलने की इजाजत, 100% क्षमता के साथ चलेंगी मेट्रो-बसें
नमस्कार, यहां आप आज की न्यूज़ बुलेटीन और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ सकेंगे.
पढ़ें – https://tezexpressnews.com






