ग्रामसचिव के खिलाफ प्रभारी मंत्री ने बैठाई जांच।प्रधान ने सचिव पर लगाया लूटपाट करने का आरोप

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर

संवाददता प्रदीप दुबे

गाजीपुर।मरदह विकासखंड के बेलसडी गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी चंद्रिका प्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री आवास में जमकर धांधली की गई है।ग्रामप्रधान अर्चना भारती द्वारा प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सचिव द्वारा आपत्रों को आवास आवंटित कर धनउगाही की गई है।साथ ही साथ सरकार की योजनाओं को सचिव द्वारा ग्रामप्रधान को जानकारी नही दी जाती है।शिकायती पत्र को प्रभारी मंत्री ने गम्भीरता से लिया और सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता को जांच करने का आदेश दिया।डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि सचिव चंद्रिका प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।जांच में दोषी पाए जाने पर सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि पात्रो की अनदेखी कर अपात्रो का चयन करना सचिव को मंहगा पड़ गया, ग्राम विकास अधिकारी चंद्रिका प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी हो गयी जिसमे संतोषजनक जवाब न देने पर निलम्बन की कार्रवाई भी संभव है।विभागीय कार्रवाई से ब्लाक कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मालूम हो कि ग्राम प्रधान अर्चना भारती ने 27 जुलाई को जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला से मिलकर ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध शिकायती पत्र सौपा था जिसमे प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत ग्राम सभा मे 2020-21 में आए आवासों में पात्रो की अनदेखी कर 6-7 अपात्र लोगो को आवास आवंटित कर दिया गया साथ ही ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा मे बन रहे सामुदायिक शौचालय के अधूरे कार्यो,ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान के साथ आपसी सूझ बूझ के साथ योजना की चर्चा
जिलापंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया मामले में कारण बताओ नोटिस जारी हो गयी है,जवाब संतोषजनक न होने पर निलम्बन की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment